और इधर, अंचल में भी मनाई जयंती
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया
बिस्टान | निरंतर बलाई समाज सेवा संगठन ब्लॉक भगवानपुरा ने बन्हेर के हाेलिका मैदान में बाबा साहेब की जयंती मनाई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मनाग्रे ने की। मुख्य अतिथि श्यामसुंदर गांगले व विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष विजय कोचले, हरीश अबोले, एसएस जाधव व प्रदीप करौंदिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संरक्षक गंगाराम बागदरे, रमेशचंद्र भालसे, नवीन मनाग्रे, अजय बागदरे, दीपक भालसे, विजय बागदरे, महेश बागदरे, शैलेंद्र पगारे शामिल थे। युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मंडलोई मौजूद थे।