पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक व्यवसायिक प्रतिनिधि से मारपीट, दस्तावेज फाड़े

बैंक व्यवसायिक प्रतिनिधि से मारपीट, दस्तावेज फाड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक व्यवसायिक प्रतिनिधि से मारपीट, दस्तावेज फाड़े

बिस्टान |
बैंक ऑफ इंडिया के व्यवसायिक प्रतिनिधि के साथ एक ऋणी के पुत्र ने मारपीट की। घटनाक्रम को लेकर बैंक स्टाफ दोपहर 1 बजे से थाने पर केस दर्ज कराने की मशक्कत करता रहा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके सिन्हा थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आनंद चौहान को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। शाम 5.45 बजे केस दर्ज हुआ। शाखा प्रबंधक सोनू कुशवाह ने बताया शुक्रवार को व्यवसायिक प्रतिनिधि देवेंद्र पाटिल व गोलू मंडलोई को बैंक की ऋणी कालीबाई पति मुन्नालाल निवासी महारेल के घर रिन्यूवल डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करवाने भेजा था। यहां कालीबाई के बेटे अनिल ने इनसे मारपीट की व दस्तावेज फाड़ दिए। थाना प्रभारी ने एएसआई को मौके पर भेजकर जांच करवाई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...