पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनार के 1500 पौधे झुलसे, 6 एकड़ की ड्रिप लाइन जली

अनार के 1500 पौधे झुलसे, 6 एकड़ की ड्रिप लाइन जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिस्टान | अनार फसल में लाग लगने से 6 एकड़ में लगे पौधे व ड्रिप लाइन जल गई। आग से करीब ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। किसान अब्दुल करीम पिता इमामबख्श व इकबाल पिता इमामबख्श निवासी सेंधवा की कृषि भूमि बन्हेर में है। किसानों ने बताया बुधवार रात आग लगने से अनार के 1500 पौधे झुलस गए। सूचना मिलने पर वे गुरुवार को पहुंचे और राजस्व विभाग को सूचना दी। मुनीम अशरफ ने बताया अज्ञात बदमाश की करतूत से आग लगी है। पुलिस को भी सूचित किया है। रविवार को पहुंचे पटवारी जितेंद्र अहिरवाल ने पंचनामा बनाया। उनके अनुसार करीब ढाई लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सोमवार को इसकी रिपोर्ट तहसील कार्यालय में सौंपी जाएगी।

खबरें और भी हैं...