पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक पुलिस रहती है गायब, सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम

ट्रैफिक पुलिस रहती है गायब, सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| शहर के बीच डिवाइडर युक्त सड़क के लिए चल रहा काम कुछ समय से बंद है। फिलहाल राजगढ़ रोड व पुरानी एबी रोड पर ट्रैफिक की स्थिति बेहद खराब है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने डेढ़ महीने पहले ट्रैफिक सुधार के लिए मुहिम चलाई थी। लेकिन यह भी कुछ दिन बाद बंद कर दी गई। इसका नतीजा यह है कि दोनों सड़कों पर दोपहर से शाम के बीच कई बार लोगों को ट्रैफिक समस्या झेलनी होती है।

इन पाइंट पर खड़े होते हैं वाहन: राजगढ़ रोड पर दोपहर से शाम के बीच कई बार सब्जी बाजार, मिडिल स्कूल व दुकानों के सामने वहीं पुरानी एबी रोड पर अस्पताल चौराहे से लेकर कांप्लेक्स के बीच रास्ते में चार पहिया लोडिंग वाहन खड़े होते हैं। नागरिक श्याम लाल ने बताया कि चालक अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़े कर देते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों के साथ लोगों को परेशानियां होती हैं।

कार्रवाई की जा रही है

ट्रैफिक सुधार के लिए काम चल रहा है। सड़कों पर खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - एसएस नागर, टीआई सिटी थाना ब्यावरा

खबरें और भी हैं...