पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन में तीखी धूप, लू के थपेड़ों ने किया परेशान, शाम को चली धूल भरी आंधी

दिन में तीखी धूप, लू के थपेड़ों ने किया परेशान, शाम को चली धूल भरी आंधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को अचानक आसमान में घिर आए बादल चलने लगी धूल भरी आंधी।

मंगलवार सुबह से आसमान साफ रहने के साथ दिन में तीखी धूप निकली वहीं पश्चिमी गर्म हवाएं चली। इससे लोगों को बेहद परेशानियां उठानी पड़ी। वहीं शाम पांच बजे बाद अचानक मौसम बदलने लगा। आसमान में बादल घिर आए और तेज उत्तरी हवाएं चलने लगी। मौसम कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यानि सोमवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार सुबह वातावरण में 30 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। जो शाम को घटकर 25 फीसदी रह गई। मौसम विशेषज्ञों ने उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

आंधी के साथ बूंदाबांदी मकानों के उड़े छप्पर

ब्यावरा| शहर सहित आसपास क्षेत्र में मंगलवार शाम सात बजे से अचानक तेज आंधी चली। इस बीच गरज के साथ मामूली बूंदाबांदी होने लगी। मौसम में ठंडक होने पर लोगों को सुकून मिला। लेकिन तेज आंधी से नरसिंहगढ़ रोड, सुठालिया रोड के आसपास कई मकानों के छप्पर उड़ गए। इनके अलावा दुकानदार पवन कुमार, हरिओम नारायण आदि के होर्डिंग खराब हो गए। वहीं फाल्ट होने पर देर तक बिजली बंद रही।

खबरें और भी हैं...