हड़ताल पर रोजगार सहायक, अटकेंगे महत्व पूर्ण योजनाओं के काम
ब्यावरा| शासन से अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार से रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जनपद पंचायत के 109 रोजगार सहायकों के हड़ताल पर रहने से राज्य व केंद्र सरकार की महत्व पूर्ण योजनाओं का काम प्रभावित होगा। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत , रोजगार गारंटी, पेंशन संबंधित काम ठप हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार रोजगार सहायकों द्वारा योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जाता है। इस मौके पर रोजगार सहायक संघ ब्लाक अध्यक्ष बलबहादुर सिंह, नवल किशोर मीणा, सुशील सक्सेना, पर्वत सिंह लववंशी,शिव प्रसाद वर्मा, योगेंद्र परमार,महेश दांगी, महेंद्र आदि मौजूद थे।