पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंद्रह दिनों से 40 से अधिक नलों में नहीं आ रहा पानी, परेशान हो रहे लाेग

पंद्रह दिनों से 40 से अधिक नलों में नहीं आ रहा पानी, परेशान हो रहे लाेग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा की सप्लाई के समय बीते 15 दिन से जूना ब्यावरा, आजाद मार्ग आदि क्षेत्रों के 40 से अधिक नलों में पानी नहीं आ रहा। मंगलवार सुबह सप्लाई के समय सैकड़ों लोग परेशान हुए। पप्प्ू लाल, रोहित कुमार आदि लोगों ने बताया कि इस बारे में नपा की जल शाखा में शिकायत की गई। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी। तीसरे दिन भी नलों से पानी नहीं निकलने पर पेयजल संबंधित परेशानियां हो रही हैं। लाेगों के अनुसार नई पाइप लाइन के डालते समय क्षेत्र के कई नल व पुरानी पाइप लाइन खराब हो चुकी थी। लेकिन अब तक ठीक नहीं किया। नपा को लोगों की पेयजल समस्या दूर कराना चाहिए।

खबरें और भी हैं...