कर्नाटक में भाजपा की जीत पर युवा मोर्चा ने निकाली वाहन रैली
ब्यावरा| कर्नाटक में भाजपा की विजय पर युवा मोर्चा ने मंगलवार को विशाल वाहन रैली निकाली।यह शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बद्रीलाल यादव, विधायक नारायण सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, प्रदेश मंत्री जगदीश पंवार आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ गिने चुने राज्यों में रह गई है। कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, पवन कुशवाह, हरिप्रसाद, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीप कमल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल बादशाह, जिला मीडिया प्रभारी राजू यादव,मयूर गुप्ता, प्रतीक आदि सदस्य मौजूद थे।