पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क बनाने के लिए तीन महीने पहले हटवाए थे निर्माण, लेकिन अब तक नहीं हटवाया मलबा

सड़क बनाने के लिए तीन महीने पहले हटवाए थे निर्माण, लेकिन अब तक नहीं हटवाया मलबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में डिवाइडर युक्त सड़क के लिए सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रक्चर को तीन महीने पहले हटवाया गया था। गुना बायपास तिराहा से लेकर भोपाल बायपास चौराहा तक सड़क के दोनों ओर चिंहित कच्चे पक्के 170 से अधिक स्ट्रक्चर हटाए गए। इससे निकला मलबा सड़क के कुछ हिस्सों के पास से तो हटवा दिया गया। लेकिन अब भी गुड चौराहा के नजदीक, नाला पुल के पास, गुना नाका के पास सहित दर्जन भर से अधिक स्थान पर सड़क के दोनों अोर मलबा पड़ा है। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

धूल से हजारों लोग परेशान: हालाकि अभी सड़क का काम पूरा नहीं हो सका है। लेकिन सड़क से निकल रहे वाहनों से सुबह से शाम तक आसपास डले मलबे की धूल उड़ा करती है। शहर के हजारों लोगों के साथ सैकड़ों वाहन चालक परेशान रहते हैं। कई वाहन चालक तो धूल से बचने के लिए नाक मुंह ढंक कर निकलने को मजबूर रहते हैं।

खबरें और भी हैं...