पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम का पुतला फूंका, राज्यपाल को वापस बुलाने के लगाए नारे

पीएम का पुतला फूंका, राज्यपाल को वापस बुलाने के लगाए नारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम का पुतला दहन करने के बाद कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता।

भास्कर संवाददाता| राजगढ़

कर्नाटक राज्य के राज्यपाल पर सरकार बनाने एक पार्टी विशेष को लाभ देने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया है। कार्यकर्ताओं ने ब्यावरा नाके पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। इसके बाद वाहन रैली निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की है।

शव यात्रा निकाल कर पुतला जलाया: शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पीएम के पुतले की शव यात्रा निकाली। पुतला दहन कर कार्यकर्ता वाहन रैली से कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि कर्नाटक में राज्यपाल ने संविधान के नियमों का पालन नहीं करते हुए बहुमत वाले दल को सरकार बनाने आमंत्रित नहीं किया है। ज्ञापन में कहा कि जबकि गोवा व अन्य राज्य में बहुमत वाली पार्टी को आमंत्रित नहीं करते हुए बहुमत वाले गठबंधन को बुलाया गया। इसको लेकर हाईकोर्ट ने दिशा निर्देश दिए थे, इसके बाद भी राज्यपाल ने पद का दुरुपयोग करते हुए एक पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने का काम किया है। राज्यपाल को वापस बुलाने के साथ उनके खिलाफ महाभियोग चलाने भारत सरकार को निर्देश देने के लिए कहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई, प्रेमसिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह भाटपुरा, राशिद जमील, अशोक वर्मा, विजयपालसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...