पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजाक्स ने की प्रताड़ना देने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

अजाक्स ने की प्रताड़ना देने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| अजाक्स संघ की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को मंगल भवन परिसर में हुई। संभागीय महासचिव मोहन जादम, संभागीय सचिव दिनेश जाेनवाल जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा की मौजूदगी में इस बैठक में 27 मई की प्रांतीय रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। श्री वर्मा ने बताया कि बैकलाग पदों की पूर्ति करने, शासकीय नौकरियों में आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का पालन करवाने व एससी एसटी एक्ट में यह रैली आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान रैली की तैयारियों को लेकर जिला व ब्लॉक महासचिवों को जवाबदारी दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि ब्यावरा थाने में पदस्थ आरक्षक रायसिंह दांगी व बरकत अली द्वारा हरिओम जांगड़े को यातनाएं देने के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में नरेंद्र जाधव, गोकुल प्रसाद, रोहन वर्मा, इंदर वर्मा, गोकुल प्रसाद व फूलसिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...