पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुदी पड़ी हैं सड़कें गलियां, न रिपेयरिंग की, न हटाया सामान

खुदी पड़ी हैं सड़कें-गलियां, न रिपेयरिंग की, न हटाया सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन के कारण हजारों लोग परेशान हैं। इस पेयजल लाइन को बिछाने के लिए जहां पूरे शहर की सड़कों व गलियों को तोड़ा गया है, वहीं ठेकेदार ने जगह-जगह पाइप सहित दूसरा मटेरियल छोड़ रखा है। इससे रास्ते संकरे हो गए हैं। इसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती जा रही है। कई लोग इन पाइप व मलबे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इंदौर नाका के आसपास हो रही है। यहां रास्ते में पाइप डाल कर छोड़ दिए हैं। मंदिर रोड के आसपास भी यही स्थिति है। वाहन चालकों और लोगों के निकलने में परेशानियां हो रही हैं।

जब तक टेस्टिंग न हो, तब तक रहेगी परेशानी: शहर में साढ़े 9 करोड़ की लागत से शहरी पेयजल योजना का काम जारी है। शहरी क्षेत्र में 8 महीने से ज्यादा समय से चल रहे इस काम के तहत अब तक योजना का 80 फीसदी ही काम हो गया है। फिलहाल बाकी रही पाइप लाइन को बिछाने और नई लाइन से नल कनेक्शन देने का काम जारी है। जब तक लाइन की टेस्टिंग नहीं होगी तब तक खोदी गई सड़कों को रिपेयर नहीं किया जाएगा। ऐसे में नपा इन जगहों को समतल भी नहीं करा रही है। बारिश शुरू हुई तो परेशानी के साथ दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी।

सड़कों की हालत खराब है।भास्कर

एजेंसी को निर्देश दिए हैं

इस बारे में काम रही एजेंसी को निर्देश दिए हैं। वह जल्द ही सड़कों पर रखे पाइप हटाएगी। साथ ही हम रिपेयरिंग भी जल्द कराएंगे। - इकरार अहमद, सीएमओ नपा ब्यावरा

खबरें और भी हैं...