पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कंपनी का दावा जून तक शहरी क्षेत्र में हो जाएगा बिजली सुधार

बिजली कंपनी का दावा-जून तक शहरी क्षेत्र में हो जाएगा बिजली सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों का कहना शहर के कई हिस्सों में बकाया है काम

भास्कर संवाददाता|ब्यावरा

शहरी क्षेत्र में बेहतर बिजली के लिए बिजली कंपनी ने दो करोड़ रुपए के आई पीडीएस प्लान में बिजली सुधार काम चला रखा है। बिजली कंपनी के अनुसार जून तक यह काम पूरा हो जाएगा। लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में अभी तक ठीक से काम नहीं हो सका है।

खराब खंभों के साथ खराब कनेक्शन बाक्स लगे हैं। इनको बदला नहीं जा रहा है। ऐसी स्थिति में फाल्ट की समस्याएं खत्म नहीं हो सकेंगी। बिजली सुधार के चल रहे काम में नई केबल के साथ नए खंभे भी लगाए जा रहे हैं। बिजली कंपनी के अनुसार योजना पर काम कर रही कंपनी जून तक पूरा काम कर देगी। लेकिन बीते छह महीने से काजीवाला बाग, नाला पुल के पास , मंदिर परिसर, अस्पताल रोड, जूना ब्यावरा अादि क्षेत्र में खराब खंभे लगे हैं।

इनके साथ ही 16 से अधिक खंभों पर लगे कनेक्शन बाक्स की हालत बेहद खराब है। हैरानी की बात यह है इस ओर अब तक कंपनी की नजर नहीं पड़ी।

यह बनी रहेगी समस्या

बिजली उपकरणों के नहीं बदलने से बारिश व तेज हवा चलने के समय फाल्ट का खतरा बना रहेगा। हजारों लोग बिजली समस्या से परेशान रहेंगे। खराब खंभे होने से आसपास के लोगों पर दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। सतीश वर्मा ने कहा कि बिजली सुधार के लिए चल रहे काम के बावजूद संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों की सुविधा के लिए खराब उपकरण व खंभे बदलाना चाहिए।

काम चल रहा है

शहरी क्षेत्र में बिजली सुधार के लिए काम चल रहा है। प्लान में जरूरत के हिसाब से उपकरण व खंभे लगाए जा रहे हैं। काम होने के बाद लाेगों को बिजली सुविधा बनी रहेगी। भानू तिवारी एई बिजली कंपनी ब्यावरा

खबरें और भी हैं...