आयोजन...भागवत कथा महोत्सव 20 मई से
ब्यावरा| रियासत कालीन बिहारी जी मंदिर समिति ने 20 मई से भागवत कथा का आयोजन किया है। इससे पहले सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। श्री बिहारीजी महाराज समिति के अनुसार कलश यात्रा के बाद जैन मंदिर व श्री बिहारी जी महाराज के पास मंदिर बगीची में कलश यात्रा का समापन होगा।शाम चार बजे से संत सुरेशानंद महाराज 26 मई तक रोज कथा सुनाएंगे।