पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के तीन एरिया में काम पूरा, निर्देश के बाद एजेंसी ने पकड़ी रफ्तार

शहर के तीन एरिया में काम पूरा, निर्देश के बाद एजेंसी ने पकड़ी रफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र में पेयजल योजना के नई पाइप लाइन डलने के साथ लोगों को कनेक्शन देने का कार्य ने अब रफ्तार पकड़ी है। पिछले साल बारिश बाद साढ़े 9 करोड़ रुपए की इस योजना पर एजेंसी ने काम शुरू किया। लेकिन बीते आठ महीने बाद कुछ खास काम नहीं हो सका।

भास्कर ने इस मामले में लगातार खबरें प्रकाशित कर नपा अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया था सीएमओ इकरार अहमद के निर्देश के बाद एजेंसी ने केवल डेढ़ महीने में तीन एरिया में काम पूरा कर दिया। एजेंसी ने विनायक नगर, विश्वनाथ नगर, अपना नगर, कृष्णपुरम आदि में काम पूरा कर दिया।

काम में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए थे

शहरी पेयजल याेजना पर चल रहे कार्य में तेजी लाने के लिए एजेंसी को निर्देशित किया था। इसी के बाद काम में तेजी आई है। काम लेट करने पर एजेंसी के भुगतान से राशि काटी जाएगी इकरार अहमद, सीएमओ, नपा ब्यावरा

खबरें और भी हैं...