पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत

भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा का फूल बरसाकर किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| रियासतकालीन बिहारी जी मंदिर समिति ने 20 मई से भागवत कथा महोत्सव का विधि विधान से शुभारंभ किया। इससे पहले सुबह मंदिर समिति ने जयकाराें के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली ।यह शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इसमें मौजूद श्रद्धालु भगवान के मधुर भजन गाते निकले। कलश यात्रा पर लोगों ने हर दो कदम पर फूल बरसाए। श्री बिहारीजी महाराज समिति के अनुसार कलश यात्रा के बाद जैन मंदिर व श्री बिहारी जी महाराज के पास मंदिर बगीची में कलश यात्रा का समापन हुआ। शाम चार बजे से संत सुरेशानंद महाराज ने कथा की शुरुआत की।

खबरें और भी हैं...