पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले गरीबी से लड़ीं, अब महिलाओं ने सफाई के लिए उठाई झाड़ू

पहले गरीबी से लड़ीं, अब महिलाओं ने सफाई के लिए उठाई झाड़ू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजीविका मिशन के माध्यम से समूह बनाकर गरीबी के खिलाफ लड़ रही समूह महिलाओं ने अब सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर भी आगे आकर काम करना शुरू कर दिया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सखी के रूप में चयनित की गई महिलाओं ने एक कदम आगे बढ़कर अब गांव को स्वच्छ बनाने का अभियान चलाया है। ब्यावरा ग्राम के कचनारिया एवं नरसिंहगढ़ के भवानीपुरा, बनापुरा, झाड़क्या ग्रामों की समूह महिलाओं ने झाड़ू लेकर सामूहिक रूप से पूरे गांव की सफाई की। मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा सार्वजनिक रोड़ों, पंचायत परिसर एवं कुएं की सफाई की गई, गंदी नालियां एवं रोड़ों की सफाई कर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने पहल कर एक मिसाल कायम की है। इन स्व सहायता समूह दीदियों द्वारा छोटी-छोटी बचत कर, अपने समूह से लेन-देन कर अपनी जरूरतों को पूरा तो कर ही रही है, इसके साथ-साथ सामाजिक सरोकार में भी अपने दायित्व को निर्वहन कर रही है इसी कड़ी में ग्राम कचनारिया की सुशीला जाटव दीदी, धापू दीदी, गुड्डी दीदी, मुन्नी दीदी, मांगी बाई, भंवरी बाई आदि समूह की दीदियों एवं उनके बच्चों द्वारा कचनारिया ग्राम में स्वच्छता की अलख जलाकर एक मिसाल कायम की है। समूह की दीदी गुड्डी बाई ने अपने स्वयं के ट्यूबवेल से सार्वजनिक कुएं में पानी उपलब्ध कराकर समस्त ग्रामीणजनों को पानी के संकट से निजात दिलाई है।

आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह चला रहींं महिलाओं की पहल, अब स्वच्छता सखी बनकर कर रहीं काम

स्वच्छता मिशन में स्वच्छता सखी बनकर गांव में सफाई करते हुए महिलाएं।

खबरें और भी हैं...