पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच जगह घूम रहे आवारा मवेशी

बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच जगह घूम रहे आवारा मवेशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच जगह घूम रहे आवारा मवेशी

ब्यावरा| शहर के बीच बना बस स्टैंड इन दिनों दुर्दशा का शिकार होता जा रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय में भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिसके कारण ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को हो रही है। बस स्टैंड पर जगह-जगह फैली गंदगी के बीच यात्रियों को बैठकर वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं अव्यवस्था के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच ही आवारा जानवर घूमते रहते हैं। नपा की अनदेखी के कारण बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जिसके कारण गंदगी की दुर्गंध से यात्रियों का बैठना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं गर्मी के चलते स्टैंड पर पंखे तक के कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिसर के अंदर आए दिन गाय सहित अन्य आवारा जानवर घुस आते है। जो नीचे रखे यात्रियों का सामन तक खींच ले जाते है। वहीं कई बार इन जानवरों के लड़ने से कई यात्रियों को चोटें तक आ गई है।

खबरें और भी हैं...