खुले नाले में गिरकर घायल हो रहे लोग
ब्यावरा| पीपल चौराहे के पास बने नवीन कांप्लेक्स में एटीएम के बाहर लंबे समय से नाला खुला पड़ा है। जिसके कारण आए दिन लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे है। नपा द्वारा नाले का ढका नहीं गया है। इसके चलते रात के समय में एटीएम में आने वाले अनजान लोग इस नाले गिरकर घायल हो रहे है। बुधवार को भी एसटीएम से पैसे निकालने आए अमित अग्रवाल खुले नाले में गिरने से घायल हो गए। जिससे उनके पैर मै चोट आई। इससे पहले भी नाले में राधिका सोनी, महेश सहित अन्य कई लोग गिरकर घायल हो चुके है। इसे ढकने के लिए लोगों ने कई बार नपा को शिकायत भी की। मगर लंबे समय से खुले पड़े इस नाले पर नपा द्वारा ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है।