पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 109 रोजगार सहायकों ने शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन

109 रोजगार सहायकों ने शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा| अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सहायकों ने कलम बंद हड़ताल कर रखी है। इससे ग्राम पंचायत संबंधित काम ठप हो गए। शनिवार को 109 रोजगार सहायकों ने अर्ध नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि सभी रोजगार सहायक अस्थाई तौर पर काम करते आ रहे हैं। स्थाई नहीं होने से नौकरी का खतरा रहता है। इसके साथ ही कम वेतन में दोगुना मेहनत करते हैं। चेतावनी दी है कि मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन अौर उग्र किया जाएगा। इस मौके पर सभी रोजगार सहायक मौजूद थे।

सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ा: रोजगार सहायकों में वित्त मंत्री के बयान के बाद सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। वित्त मंत्री ने कहा था कि अगर हड़ताल करोगे तो नई भर्ती कर लेंगे।

्प्रदर्शन करते रोजगार सहायक।भास्कर

खबरें और भी हैं...