ब्यावरा|अंजनीलाल मंदिर धाम परिसर में शनिवार सुबह युवा मोर्चा ने प्रकृति विद अनिल माधव दवे की पुण्य तिथि मनाई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने बगीचा में विभिन्न किस्म के 21 हरे भरे पौधे रोपे। साथ ही उनकी देखभाल की शपथ ली। उनकी अंतिम इच्छा थी कि निधन के बाद कोई मुझे याद करना चाहे तो एक एक पौधा अवश्य लगाएं। वहीं उसको वृक्ष बनाए। पौध रोपण के अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, पवन कुशवाह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रवि बड़ौने, रामगोपाल दांगी, मनोज, दीपक वाल्मिकी, अशोक बंसल, पुलकित, गोलू, सुमित सोलंकी, गजेंद्र आदि मौजूद थे।