ब्यावरा|रेल सफर से जुड़े यात्री अब 2 जून तक जबलपुर इंदौर ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। रेल मंडल ने स्टेशन पर मैसेज पहुंचाया है। बीते छह महीने से लगातार यह ट्रेन मक्सी रुठियाई ट्रैक पर नहीं चली। लगातार इस ट्रेन को बंद रखने का समय बढ़ता जा रहा है। रेल मंडल के अनुसार जबलपुर की अोर ट्रैक मेंटेनेंस के चलते पिछले साल 5 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ट्रेन क्रमांक 11701 जबलपुर इंदौर ट्रेन को वहीं ट्रेन क्रमांक 11702 इंदौर जबलपुर ट्रेन को 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बंद रखा गया था। जबकि साप्ताहिक ट्रेन से प्रति रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को स्टेशन से सुबह साढ़े सात बजे कई यात्री सफर तय कर रहे थे। वहीं शनिवार, सोमवार व गुरुवार को यह जबलपुर से इंदौर की ओर स्टेशन से दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना हो रही थी। इस ट्रेन के बंद रहने से जिले के सैकड़ों यात्रियों को सफर संबंधित परेशानियां हो रही हैं। हालांकि इंदौर रूट के लिए यात्रियों के लिए स्टेशन से सुबह कोटा इंदौर ट्रेन, रात में इंटरसिटी ट्रेन चलती है। लेकिन जबलपुर रूट के लिए सीधे दूसरी कोई ट्रेन नहीं चलती है। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियां बनी हुई हैं। रेल मंडल ने इंदौर जबलपुर ट्रेन को अब 2 जून तक बंद रखने का मैसेज पहुंचाया है।