पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह शाम 4 4 घंटे हो रही बिजली गुल जेई ने कहा लाइट बंद है ताे मैं क्या करूं

सुबह-शाम 4-4 घंटे हो रही बिजली गुल जेई ने कहा- लाइट बंद है ताे मैं क्या करूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में सुबह व शाम 4-4 घंटे बिजली बंद हो रही है। कंपनी बिजली बंद होने की सूचना भी नहीं देती। शनिवार शाम 4 घंटे व रविवार सुबह 9 बजे से गुल बिजली दोपहर 1 बजे आई। रोज ट्रीपिंग से लोग हलाकान है।

शनिवार की शाम साढे सात बजे सियाराम कुटी और शिवमंदिर के बीच से तालाब किनारे से गुजरी 11 केव्ही लाइन स्ट्रीट लाइट की ट्यूब्लर पोल से टकरा गई। जिससे आग की लपटें निकलने लगी। आस पास के दुकानदारों व राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि भागना मुश्किल था। 11 केव्ही तार से निकलने वाली आग से मकानों व दुकानों तक लपटें पहुंचने की आशंका थी।

जनप्रतिनिधि और अफसर के बीच तू-तू, मैं-मैं

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय पाटिल, ईश्वर शर्मा और 20 से अधिक लोगों ने घटना स्थल पहुंच कर जानकारी चाही तो घटना स्थल में कोई अधिकारी नहीं थे। जनप्रतिनिधियों ने उच्चाधिकारियों फोन घुमाया। तब 10 मिनट बाद जेई मुकेश लहरे घटना स्थल पहुंचे। लोगों के पूछने पर उन्होंने गैर जिम्मेदाराना शब्दों में कहा कि लाइन बंद है तो मैं क्या करूं। नपं उपाध्यक्ष विजय पाटिल ने जेई को कर्तव्य याद दिलाया तो आधे घंटे तक तू-तू मैं-मैं होते रहा। जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत बोड़ला पुलिस व नपं अध्यक्ष डॉ रूपनाथ मानिकपुरी से की। जेई की शिकायत प्रभारी मंत्री से करने की बात गई है।

जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार निंदनीय

नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. रूपनाथ मानिकपुरी ने शनिवार की रात में जेई लहरे द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि समन्वय बना कर काम करने की जरूरत है।

जनप्रतिनिधियों के सम्मान का रखा जाए खयाल

काम के साथ जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान भी जरूरी है। इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। यदि एेसी कोई बात है तो मैं इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करूंगा। केएस मरकाम, एई बोड़ला

खबरें और भी हैं...