पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • वेदांता को मिला इलेक्ट्रो स्टील, अधिग्रहण जल्द

वेदांता को मिला इलेक्ट्रो स्टील, अधिग्रहण जल्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वित्तीय संकटों से जूझ रही इलेक्ट्रो स्टील कंपनी आखिरकार वेदांता को मिल गई। नीलामी प्रक्रिया में वेदांता को विजेता घोषित किया गया था। हालांकि कुछ कानूनी पचड़े के कारण अधिग्रहण में परेशानी हो रही थी। मंगलवार को न्यायालय ने वेदांता को अधिग्रहण करने का आर्डर दे दिया। 14 हजार करोड़ का डिफॉल्टर होने के बाद दिवालिया घोषित चंदनकियारी के इलेक्ट्रो स्टील प्लांट की नीलामी में वेदांता समूह सबसे आगे था। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के हाथ में था। इसके लिए 17 अप्रैल को सुनवाई हुई। दो प्रतिद्वंद्वी बोली लगानेवालों के खिलाफ एक कंपनी की उठाई गई आपत्तियों के बाद वेदांता और टाटा स्टील दोनों की पात्रता को सीसीसी ने संकल्प व्यावसायिक (आरपी) विवरण के बाद मंजूरी दी थी।

एनसीएलटी में हुई सुनवाई

चार जनवरी को हुई बिडिंग में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था। वेदांता ने सबसे ज्यादा साढ़े चार हजार करोड़ और टाटा स्टील ने साढ़े तीन हजार करोड़ की बोली लगाई थी। फरवरी के अंत में दोबारा हुई समीक्षा में वेदांता को एल-1 घोषित किया गया। लेकिन, तीसरी कंपनी ने एनसीएलटी में याचिका दायर कर वेदांता और टाटा को अयोग्य घोषित करने की मांग कर दी। एनसीएलटी ने 20 मार्च को सुनवाई का निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई में आपत्तियों पर वेदांता और टाटा स्टील की पात्रता को सीसीसी ने संकल्प व्यावसायिक (आरपी) विवरण के बाद मंजूरी दी थी।

रैयतों के विवाद को वेदांता के साथ मिलकर दूर किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने की सरकार की कोशिश होगी। अमर बाउरी, मंत्री

खबरें और भी हैं...