पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राउंड फ्लोर पर बीबीएमकेयू के वीसी का चैंबर व परीक्षा विभाग, ऊपर कक्षाएं

ग्राउंड फ्लोर पर बीबीएमकेयू के वीसी का चैंबर व परीक्षा विभाग, ऊपर कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो/धनबाद

बीबीएमकेयू को अस्थायी रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा के भवन में शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। वित्त अधिकारी नरेश पूर्ति, रूसा के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रवीण सिंह, ऑटोमेशन के नोडल ऑफिसर डॉ. इंद्रजीत कुमार, एआईएसएचई के नोडल ऑफिसर डॉ. धनंजय सिंह और भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर मुकुल रंजन ने भवन का जायजा लिया। इंजीनियर ने फ्लोर की मैपिंग शुरू की। पहले चरण की मैपिंग में तय किया गया कि कुलपति, रजिस्ट्रार, सीसीडीसी, प्रॉक्टर आदि का चैंबर ग्राउंड फ्लोर पर बनाया जाएगा। इसी फ्लोर पर परीक्षा विभाग भी होगा। वर्गकक्ष पहले फ्लोर पर होंगे। विवि के अन्य पदाधिकारियों से विमर्श कर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

अभी कॉलेजों में ही कक्षाएं|बीबीएमकेयू को अस्थायी रूप से शुरू करने के लिए पर्याप्त भवन नहीं मिलने की वजह से विभिन्न विषयों के पीजी की पढ़ाई शहर के विभिन्न कॉलेजों में कराई जाएगी। पीके राय कॉलेज में चल रही 13 पीजी विषयों की पढ़ाई जारी रह सकती है। दूसरे कॉलेजों में भी कुछ विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

मरम्मत और रंगरोगन में लगेगा अच्छा-खासा समय

विवि के पदाधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले भवन की मरम्मत कराई जाएगी। फिर रंगरोगन कर जरूरत के मुताबिक फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। उसके बाद ही विवि को इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इन सबमें अच्छा-खासा समय लगेगा। जून माह के अंत तक भवन शिफ्टिंग के लिए तैयार हो सकता है।

एलएलएम-एमएड अभी नहीं| बीबीएमकेयू में 22 विषयों में पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति दी गई है। इनमें एलएलएम और एमएड भी शामिल हैं। 20 कोर्स ऐसे हैं, जिन्हें विवि प्रशासन अपने स्तर से शुरू कर सकता है। वहीं, एलएलएम के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया अौर एमएड के लिए एनसीटीई से मान्यता जरूरी है। मान्यता मिलने में समय लगेगा, इसलिए इस सत्र में पढ़ाई शुरू होने की संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं...