पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब स्पोर्ट्स टीचर रोज लेंगे गेम्स की क्लास

अब स्पोर्ट्स टीचर रोज लेंगे गेम्स की क्लास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बोकारो

स्टूडेंट्स में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई स्कूलों में नए स्तर पर क्लास शुरू की जाएंगी। इसमें स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट छात्र-छात्राओं के लिए रोजाना एक फिजिकल एजुकेशन की क्लास लेंगे। इसमें विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा। क्लासरूम टीचिंग के बाद छात्र-छात्राओं को खेल मैदान में भी जाना होगा।

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने शारीरिक शिक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा की नियमित क्लास लगाएं। इसके माध्यम से उनकी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान रखा जाएगा।

फिजिकल एजुकेशन को लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बोर्ड की सराहना की है। सीबीएसई की ऑब्जर्वर विभा झा का इस संबंध में कहना है कि सीबीएसई की इस पहल से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरेगी। इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...