यज्ञ के अंितम दिन कलाकारों ने भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति
जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व मौजूद महिलाएं।
भास्कर न्यूज | जैनामोड़
दांतू गांव में श्री मारुति नंदन महायज्ञ के समापन पर माता जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक एवं तैलिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नायक ने कहा कि भक्ति कार्यक्रम से गांव के वातावरण में बदलाव आता है। इस बहाने लोग एक मंच में आकर गांव के लिए कुछ करने के लिए सोचते हैं। अरुण कुमार साहू ने कहा कि इस तरह भक्ति जागरण का आयोजन होने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना पनपती है। धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र की शांति और समृद्धि आती है। कुणाल किशोर ने समिति के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समिति युवाओं की एक सोच है, जो हर वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कुछ-कुछ कार्यक्रम आयोजित कराती है। माता जागरण में धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर आदि के कलाकारों में गायक सरदार जी, बॉबी कुमारी, सदानंद मुखर्जी, प्रीति बनर्जी आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।