पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना दहेज लिए गोप समाज के अध्यक्ष के बेटे का विवाह

बिना दहेज लिए गोप समाज के अध्यक्ष के बेटे का विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रपोर्टर | बोकारो

गोप समाज के अध्यक्ष घनश्याम गोप के पुत्र राहुल रंजन उर्फ कृष्णा के साथ समाज के चंदनकियारी चंद्रा अनुमंडल प्रभारी बुद्धेश्वर गोप की पुत्री माधुरी गोप का दहेज रहित विवाह हुआ। इसके लिए मानव सेवा समाज की ओर से वर-वधू को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। मानव सेवा समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह शादी दहेज प्रथा पर कड़ा प्रहार है। ऐसा काम हर वर्ग और हर समाज में होना चाहिए। ताकि दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा समाप्त हो जाए। सचिव खिरोधर महतो ने कहा कि दहेज प्रथा कुष्ठ रोग की तरह है। इसको मिटाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। मौके पर मीडिया प्रभारी लालदेव गोप, भूतनाथ महथा, नीलकंठ महतो, महादेव गोस्वामी, बादल प्रमाणिक, गोलबाबु अंसारी, कैलाश महतो, आनंद महतो, कंचन रजक, कुंवर महथा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...