पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1500 फीट पीसीसी का शिलान्यास श्मशान घाट तक नहीं पहुंचेगी सड़क

1500 फीट पीसीसी का शिलान्यास श्मशान घाट तक नहीं पहुंचेगी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसीसी सड़क के शिलान्यास के बाद लगा बोर्ड।

जिला अनाबद्घ निधि से बन रही है सड़क

चंदनकियारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष मंडल ने डीसी काे पत्र लिखकर कहा है कि जिला अनाबद्घ निधि से ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में धर्म मंदिर से श्मशान घाट तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है। यह सड़क 1500 फीट ही बनेगी। जबकि इस पथ की लंबाई 1.3 किलोमीटर है। श्मशान घाट तक पथ बनाने से पहले नदी किनारे कटाव को रोकने के लिए प्रोटेक्शन वर्क करना होगा। जिसमें बोल्डर कैरेटिंग और आरसीसी रिटर्न वाल का प्रावधान है। उन्होंने कहा है कि योजना का मुख्य उद्देश्य श्मशान घाट तक रास्ता बनाना है, ताकि लोग शव काे लेकर आसानी से श्मशान घाट जा सकें। लेकिन जब यह सड़क श्मशान घाट तक नहीं बनेगी, तोे फिर इसका क्या औचित्य है।

खबरें और भी हैं...