बीएसएल के सीआरएम में लगी नई पैकेजिंग मशीन
बीएसएल के सीआरएम 2 में नई आॅटोमैटिक लेजर फैब्रिकेशन पैकेजिंग मशीन लगाई गई है। मशीन का उद्घाटन बुधवार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) एसके सिंह ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सीआरएम) डीएन मोहंती, महाप्रबंधक (सीआरएम) राकेश, महाप्रबंधक (यातायात) नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक प्रभारी एके राय व मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
नई मशीन के उपलब्ध होने से पहले सीआरएम में सीआर क्वाइल के पैकेजिंग के लिए साइड डिस्क का मैनुअल फैब्रिकेशन किया जाता था। इस कार्य में काफी समय लगता था और सामग्री का भी समुचित उपयोग नहीं हो पाता था। नई तकनीक से युक्त इस इको फ्रेंडली आॅटोमेटिक लेजर फैब्रिकेशन मशीन के इस्तेमाल से पैकेजिंग के कार्य में तेजी आएगी। साथ ही सी आर क्वाइल के पैकेजिंग की गुणवत्ता में भी बेहतरी आएगी। पैकेजिंग के कार्य में समय की बचत से वैगन लोडिंग टाइम कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा नई मशीन के इस्तेमाल से गैलवेनाइज्ड पैकेजिंग शीट्स की खपत में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आएगी। मशीन का प्रतिष्ठापन मेसर्स सिगनोड इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है।
नई पैकेजिंग मशीन का उद्घाटन करते निदेशक (संकार्य) एसके सिंह ।