कोयला तस्करी राेकने की मांग को लेकर एसपी से मिलेंगे ग्रामीण
अंगवाली और आसपास में कोयले की तस्करी नहीं थम रही है। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद भी कोयले की तस्करी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई है। पुलिस सूचना के बाद आती तो है मगर उसके आने के पहले तस्कर भाग निकलते हैं। कोई पकड़ा नहीं जाता।
कभी कभी कोयले बरामद कर पुलिस ले जाती है। कई बार साइकिल भी बरामद हुई है। मगर तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि वे अब बोकारो के पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और उनसे आग्रह करेंगे वे बराबर यहां छापेमारी करवाएं और तस्करी को राेकेें। ताकि इसका असर उनके पढ़नेवाले बच्चों पर नहीं पड़े।