बोकारो थर्मल और आसपास के इलाके को पूरा स्वच्छ रखेंगे : कमलेश कुमार
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल में डीवीसी की ओर से स्वच्छता पखवारा शुरू किया गया। पखवारा के पहले दिन बोकारो क्लब में परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता कमलेश कुमार व वरीय अपर निदेशक पीके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की। इसके बाद डीवीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व स्कूली बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के अलावा कॉलोनियों एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। स्वच्छता पखवारा को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक आधार है।
गंदगी से हम ही नहीं पूरा समाज प्रभावित होता है। इस दौरान बोकारो थर्मल के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डीवीसी मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली एवं दुकानदारों व ग्राहकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील मुख्य अभियंता ने की। अपर निदेशक पीके सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवारा में प्रत्येक दिन एक कॉलोनी की सड़क और मैदान की सफाई की जाएगी। सिविल विभाग के सफाईकर्मियों को कॉलोनी की सड़कों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान संत पॉल मॉर्डन स्कूल, मवि व हाई स्कूल के बच्चोंं ने भी स्वच्छता पर प्रकाश डाला। वहीं वीर कुंवर सिंह पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एचसी मिश्रा, बीके मिश्रा, एसके मिश्रा, एके तिवारी थे।
कार्यक्रम का उदघाटन करते परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता।
स्वच्छता की शपथ दिलाते उप महाप्रबंधक प्रशासन।
सीटीपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
चंद्रपुरा | डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के 7 व 8 यूनिट के सभा कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) आरआर पांडेय ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को महात्मा गांधी के सपनों को साकार कराने और स्वच्छ रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपमुख्य अभियंता पीपी साह, अपर निदेशक सुबोध मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ऋषिकेश कुमार आदि उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों aस्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे। वर्ष में एक सौ घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे। अपने परिवार मुहल्ले, गांव एवं कार्यस्थल पर न तो स्वयं गंदगी फैलाएंगे न दूसरों को गंदगी फैलाने देंगे। स्वच्छता से जुड़े लोगों का मानना है कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और नहीं होने देते हैं। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया एक कदम सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। चंद्रपुरा में 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनेगा।