पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोमिया चुनाव के लिए किया गया ईवीएम का रेंडमाइजेशन

गोमिया चुनाव के लिए किया गया ईवीएम का रेंडमाइजेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर ईवीएम का रेंडमाइजेशन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समक्ष कार्यालय कक्ष में किया। उपायुक्त ने कहा कि रेंडमाइजेशन के माध्यम से तय किया गया कि किस ईवीएम को किस बूथ पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा उप चुनाव में 341 बूथों पर मतदान होना है। इसके लिए 341 बैलेट यूनिट तथा 341 कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस चुनाव में प्रत्याशियों के फोटो को भी बैलेट पेपर में अंकित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा उप चुनाव में भीभी पैड का भी उपयोग किया जाएगा। जिससे मतदाता यह सुनिश्चित हो सकेंगे की सही मतदान हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान हेतु ईवीएम का रेंडमाइजेशन चुनाव कार्य का एक सामान्य प्रक्रिया है।

रेंडमाइजेशन के दौरान उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ए पी त्रिपाठी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री नीरा यादव पहुंची यादव बहुल क्षेत्र में

भास्कर न्यूज | तेनुघाट

गोमिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड की मानव संसाधन मंत्री नीरा यादव ने बुधवार को घरवाटांड़ बस्ती का दौरा किया। यादव ने भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह के पक्ष में ग्रामीणों से वोट मांगा। चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री नीरा यादव ने कहा कि पांच साल के पूर्व साढ़े तीन साल में ही चुनाव हो रहा है। ऐसी स्थिति क्यों आयी। अतः दुबारा गलती नहीं हो। भाजपा प्रत्याशी पर कोई दाग नहीं है। माधवलाल सिंह को वोट दें, क्षेत्र का विकास होगा। बैठक में महिलाओं ने पानी की समस्या उठायी। कहा कि सिर पर पानी ढोना पड़ता है। इसपर मंत्री ने कहा कि इस पंचायत के लिए पानी टंकी का डीपीआर तैयार है। चुनाव के बाद टेंडर हो जाएगा। वहीं एक नवयुवक ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मामला उठाया। मंत्री ने बताया कि इसके लिए ड्राफ्ट तैयार हो गया है। फीस बढ़ाने के लिए डीसी से अनुमति लेनी होगी। चुनाव के बाद बिल पास हो जाएगा। मौके पर जिप सदस्य भरत यादव, मुखिया दीपचंद यादव, सांसद प्रतिनिधि रामजी यादव ने भाजपा को जिताने की अपील की।

घरवाटांड़ बस्ती में दौरा करती मंत्री।

रेंडमाइजेशन करते डीसी और अन्य अधिकारी।

बैठक में उपस्थित व्यय पर्यवेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी व अन्य।

गोमिया साहू समाज ने की चुनावी सभा

गोमिया | गोमिया विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के समर्थन में गोमिया बस्ती के दुर्गा मंदिर के समीप गोमिया साहू समाज की ओर से जयनारायण साव की अध्यक्षता में चुनावी सभा की गई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह, बोकारो जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु, युवा शक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहु, भूपन साहू, उमेश रंजन आदि उपस्थित थे। यहां साहू समाज गोमिया प्रखंड ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। सभा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जिस प्रकार से देश व विदेश में भाजपा का डंका बज रहा है उसी प्रकार गोमिया में भी इस उप चुनाव में भाजपा का डंका बजाने का कार्य करें।

गड़बड़ी रोकने के लिए 36 चेकनाका बनाए गए : पर्यवेक्षक

तेनुघाट |
गोमिया विधानसभा 2018 के उप चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त व्यय पर्यवेक्षक श्रवण कुमार बंसल की अध्यक्षता और निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन की उपस्थिति में अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में एक बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक बंसल ने कहा गोमिया विधानसभा अंतर्गत कुल 36 चेकनाका बनाए गए हैं। यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे और सभी प्रकार की वाहनों की कड़ाई से जांच की जाएगी, इसकी निगरानी समय समय पर एसएसटी दल के पदाधिकारी करते रहेंगे। व्यय संबंधित कार्यों की निगरानी के लिए सभी आवश्यक जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। वाहनों और लाउडस्पीकर पर भी निगरानी होगी। बंगाल से सटे बॉर्डर पर विशेष निगरानी रहेगी। मौके पर सीओ प्रणव अम्बष्ठ, खगेन महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, टुड्डू दिलीप, बीडीओ सुधीर प्रकाश सहित निर्वाचन संबंधित कर्मी मौजूद थे।

जल संसाधन मंत्री ने झिरके में चुनाव प्रचार के बाद साड़म में किया उर्स मेला का उद्घाटन

गोमिया को समस्याओं से मुक्त करेंगे : मंत्री

भास्कर न्यूज | गोमिया/साड़म

राज्य के जल संसाधन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने यादव टोला में गोमिया विधानसभा के आजसू प्रत्याशी डॉ. लम्बोदर महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान साड़म इस्लाम टोला में उर्स मेला का भी उद्घाटन किया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को क्षेत्र की समुचित समस्याओं की जानकारी है। समाधान करने की भी समझ है। बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन सबका जिक्र भी किया है। उन्होंने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए 28 मई को अपना वोट डॉ. महतो के पक्ष में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और समस्या मुक्त गोमिया डॉ. महतो की जीत से ही संभव है। इस बात को आप सबों को जानना और समझना चाहिए।

वहीं साड़म इस्लाम टोला में उर्स मेला का उद्घाटन करते हुए मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोगों से आपसी सद्भावना एवं एकजुटता का परिचय देने और शांति के साथ विकास का पैगाम देने की अपील की। मौके पर मो रसूल बक्स, गुल शरीफ, मो शब्बीर, खालिद खान, मो तौहिर, मो कौसर अली, मो अताउल्ला, मो मोइन अंसारी, मो सलीम अंसारी, मो नजरुल अंसारी, शराफत अंसारी, मो खलील अंसारी, इंतखाब आलम, अख्तर अली, इम्तियाज, शहाबुद्दीन लाल, मो गुलाब जिलानी, आदिल खान, नुरुल्लाह अंसारी, इसराफिल, छत्रधारी यादव, बालेश्वर यादव, प्रकाश यादव, कन्हैया यादव, मनोज यादव, मोती रविदास, सागर रविदास, संदीप यादव, कमलदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

साड़म इस्लाम टोला में उर्स मेला उदघाटन के दौरान मंत्री व अन्य

खैराचातर में आजसू के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

कसमार | प्रखंड के खैराचातर मे बुधवार को आजसू के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो की प|ी कौशल्या देवी ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व कौशल्या देवी ने प्रखंड के खैराचातर, सिंहपुर, मुरहुलसुदी, हिसीम, बगदा पंचायत के दर्जनो गांवों में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहा कि उनके पति को एक बार गोमिया विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व करने का मौका दें। गोमिया विधानसभा की जो भी समस्या है, उसे चुनाव जीतने के बाद दूर करेंगे। कहा कि डॉ. महतो जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। कहा कि डॉ. महतो विधायक नहीं सेवक बनकर रहना चाहते हैं। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो, देवेंद्र नाथ महतो, रामसेवक जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रमोद गोस्वामी, संजय जयसवाल, अशोक सिंह, चन्द्र शेखर नायक, सतीश नायक, अरविंद सिंह, सरस्वती सिंह, संतोष आदि थे।

आजसू प्रत्याशी ने ललपनिया व महुआटांड़ क्षेत्र का दौरा किया

ललपनिया |
गोमिया उपचुनाव के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी प्रत्याशी लंबोदर महतो ने महुआटांड़ व ललपनिया क्षेत्र के टीकाहारा, बडकीपुनू, लावालौंग, खंखड़ा, महुआटांड़, ललपनिया सहित दर्जनों गांवों में दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि आजसू ही गोमिया विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सकती है। आजादी के बाद विभिन्न पार्टियों ने जनता को मूर्ख बनाकर सिर्फ अपना विकास किया है।

खबरें और भी हैं...