दिव्यांगों के साथ केक काटकर खुशी मनाते।
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
सामजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने अपनी बेटी आश्वी आद्या का चौथा जन्मदिन अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार को मानव सेवा आश्रम के नि:शक्त बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान नि:शक्त बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच मिठाई आदि का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां मनाई। रमेश सिंह ने बताया कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। वे हर साल अपनी बेटी का जन्मदिन इन्हीं बच्चों के बीच मनाते हैं।