पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येदुरप्पा के इस्तीफा पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

येदुरप्पा के इस्तीफा पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जश्न मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

कर्नाटक में येदुरप्पा के इस्तीफा दिए जाने और सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाने की खुशी में बोकारो जिला कांग्रेस की ओर से चास के महावीर चौक पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की चाल नाकामयाब रही और उसे उसके किए की सजा मिली है। भाजपा ने सरकार बनाने और सत्ता हासिल करने के लिए हर चाल चली मगर विफल रही। आनन फानन में येदुरप्पा को शपथ दिलाना उसके बाद तोड़ जोड़ की उम्मीद रखना भाजपा के लिए घातक साबित हुआ। वहां कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त किया था। मगर भाजपा ने चाल चलकर अपनी ओछी राजनीति को दर्शाया। जल्द ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस और जेडीएस को जनता ने अपना बहुमत दिया है। इसलिए नियम के हिसाब से कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, मनोज राय, अमर स्वर्णकार, मनोज कुमार, बारिक, जमील अख्तर आदि थे।

रमजान के महीने में नहीं काटी जाए बिजली : राय

बोकारो | कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मनोज राय के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता परितोष कुमार से मुलाकात की। पूर्व में कांग्रेस के दिए गए मांग पत्र पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह भी पूछा गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि समस्याओं के निराकरण का प्रयास चल रहा है। राय ने कहा कि रमजान को देखते हुए बिजली कटौती में कमी लाई जाए। इससे रोजेदारों को काफी कठिनाई हो रही है। वहीं उन्होंने मांग की कि चास मेन रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सिंहवाहिनी मंदिर तक बिजली के जर्जर तार बदलवाए जाएं। इस पर अधीक्षण अभियंता ने भरोसा दिया कि इसे भी वे दुरुस्त करा देंगे। इसके अलावा चास में गर्मी के दिनों में निर्बाध रूप से बिजली देने की मांग की गई। इस पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जल्द ही फुदनीडीह सब स्टेशन चालू हो जाएगा। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...