बेरमो | संडेबाजार निवासी विनोद कुमार वर्मा का निधन रांची के मेडिका अस्पताल में हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे। वर्मा लंबे समय तक राकोमसं बोकारो कोलियरी के सचिव के पद पर रह चुके थे। वर्तमान में राकोमसं सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे। इनकी मृत्यु की सूचना झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिल्ली में दूरभाष खबर मिलने से ही उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। कार्यकारी अध्यक्ष राकोमसं सीसीएल रीजन श्यामल सरकार, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी शोक जताया है।