पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक जख्मी

हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुग्दा | दुग्दा थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित स्वास्तिक सेवा सदन के समीप अज्ञात हाइवा वाहन ने पीछे से एक बाइक को धक्का मार दिया। जिससे तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं दुग्दा पुलिस ने तत्काल इलाज हेतु डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बीजीएच बोकारो भेज दिया गया। घटना संबंध में बताया जाता है कि दुग्दा बरगाछ कॉलोनी के सुजीत कुमार महथा, संतोष कुमार एवं छोटू कुमार बाइक जेएच09आर 2826 से चंद्रपुरा जा रहे थे। स्वास्तिक सेवा सदन के समीप एक अज्ञात हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।

खबरें और भी हैं...