पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीटीपीएस के कार्यपालक अभियंता के बंद आवास में लाखों की चोरी

बीटीपीएस के कार्यपालक अभियंता के बंद आवास में लाखों की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल के डीवीसी काॅलोनी में डीवीसी ए प्लांट के कार्यपालक अभियंता एचओ शरण के बंद आवास डीएम-20 ए का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख के आभूषण की चोरी कर ली। इसकी लिखित सूचना डीवीसी के कार्यपालक अभियंता शरण ने बोकारो थर्मल थाने को दी है।

इसमें कहा गया है कि 8 मई को कार्यपालक अभियंता अपने पैतृक घर बेगूसराय गए थे। वहां से एक सप्ताह बाद बोकारो थर्मल लौटे तो देखा कि आवास का ताला टूटा हुआ है। आवास के अंदर में सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। आलमीरा भी टूटी हुई थी। चोरों ने बंद आवास से सोने के कंगन, कान की बाली, सोने का लाॅकेट, पायल तीन सेट, अंगूठी, नथूनी, लैपटाॅप, कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लिंयागी ने कहा जांच शुरू कर दी गई है। चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

खबरें और भी हैं...