पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोकारो जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत

बोकारो जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

भास्कर न्यूज | तेनुघाट

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में बोकारो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शाकिर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शाकिर ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं ने हमेशा न्यायालय का साथ दिया है। वहीं संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा एवं सत्यनारायण दे ने अतिथि का स्वागत करते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम उत्तम आनंद, एसीजेएम राकेश कुमार, सब जज द्वितीय एसके ठाकुर, एसडीजेएम चंद्र भानु कुमार, न्यायिक पदाधिकारी एस के चंद्रा एवं एस एन कुजूर, अधिवक्ता राम वल्लभ महतो, बीएन पोद्दार, फलाहारी महतो, अरुण सिन्हा, पवन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, महादेव राम, सुरेश तिवारी आदि थे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन हरि शंकर प्रसाद ने किया।

खबरें और भी हैं...