बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर डी पंचायत के पंचायत भवन में ग्राम विकास समिति का गठन सर्व सम्मति से हुआ। चुनाव उप मुखिया संतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीसीओ संतोष कुमार, पंचायत सेवक रमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां ग्यारह सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव सुधा देवी, कोषाध्यक्ष अमरजीत कौर एवं आठ सदस्यों में संजू देवी, आशा देवी, सुनैना पाठक, महेश कुमार, मंजू देवी, संध्या देवी, राजीव रंजन सिंह, मंजू देवी सर्व सम्मति से चुनी गई।