फोर्टिज अस्पताल के तत्वावधान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद व जी मेडिकल के सहयोग से सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर के समीप नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में सामान्य मरीजों के साथ साथ हॉर्ट की ईसीजी के अलावा रक्तचाप और सुगर की भी मुफ्त जांच की गई। शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस शिविर से 135 मरीजों की जांच की गई। मरीजों की जांच करने वालों में डॉ सुजीत पाण्डेय और डॉ रिजवान मुख्य रूप से शामिल थे। शिविर को सफल बनाने में चंदन तरवे, राजीव सिंह, सतोष मिश्रा, विकास सिंह आदि का सहयोग रहा।