पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाधाडीह में कई युवा हुए युवा लायंस फोर्स में शामिल

बाधाडीह में कई युवा हुए युवा लायंस फोर्स में शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा लायंस फोर्स में शामिल नए सदस्य।

माफिया और गुंडे करते हैं गैर कानूनी तरीके से ठेकेदारी व ट्रांसपोर्टिंग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

चास के बाधाडीह में विक्रम महतो और काजल गोस्वामी की अध्यक्षता मे कई युवाओं ने युवा लायंस फोर्स का दामन थामा। सभी युवाओं को फोर्स के अध्यक्ष देव शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कुछ माफिया/गुंडे जिस तरह बोकरो प्लांट मे गैर कानूनी तरीके से ठेकेदारी और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं और भय का माहौल बनाकर मजदूरों का शोषण करते हैं। उसी तरह यहां भी ( इलेक्ट्रो स्टील ) में भी भय का माहौल बनाना चाहते हैं। लेकिन युवा लायंस फोर्स ऐसा होने नहीं देगी। मजदूरों और स्थानीय लोगों के लिए युवा लायंस फोर्स हमेशा आंदोलन करती रही है।

शर्मा ने कहा अगर वेदान्ता मजदूरों और रैयतों के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं करे। इस अवसर पर बलराम महतो, भागीरथ गोरांई, दीपक पान्डे, निवारण महतो, उमेश महतो, गणेश गोप आदि थे।

खबरें और भी हैं...