पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व थाना प्रभारी व अन्य के खिलाफ समन का आदेश

पूर्व थाना प्रभारी व अन्य के खिलाफ समन का आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो के प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी मिलन कुमार की अदालत ने शिकायतवाद संख्या 947/ 2016 के विचारण के क्रम में पिंड्राजोरा थाना की पूर्व थाना प्रभारी नूतन मोदी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह, संजय भल्ला और अशोक कुमार के खिलाफ सम्मन जारी करने का आदेश दिया है। दर्ज शिकायतवाद में प्रमोद प्रसाद ने कहा था कि उनका जमीन विवाद अशोक कुमार से चल रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने तत्कालीन पिंड्राजोरा थाना प्रभारी नूतन मोदी से की तो उन्होंने 50 हजार रुपये की मांग की थी। जब उसने पैसा देने से इंकार कर दिया तो नूतन मोदी ओर अखिलेश्वर सिंह द्वारा मारपीट की गई। वहीं अखिलेश्वर सिंह ने उससे 9 हजार 5 सौ 30 रुपये छिन लिया। विचारण के क्रम में अदालत ने भादवि की धारा 323, 341, 379, 504/ 34 के तहत सभी आरोपी के खिलाफ सम्मन जारी करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...