पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसात में चास में नहीं होगा जलजमाव, ड्रेनेज का काम लगभग पूरा

बरसात में चास में नहीं होगा जलजमाव, ड्रेनेज का काम लगभग पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस साल बरसात में चास नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जलजमाव की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। कई जगहों पर बड़े ड्रेनेज, जबकि वार्डों में नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। ये सभी कार्य बरसात के पूर्व पूरा करने का अधिकारियों काे निर्देश दिया गया है। वहीं, पहले से बनी नालियों की नियमित सफाई की योजना पर भी काम हो रहा है। इसके लिए सफाई कर्मियों को हिदायत दी गई है।

बड़ा नाला का काम लगभग पूरा

रामनगर कॉलोनी से कैलाश नगर तक 2.50 करोड़ की लागत से बड़ा नाला का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। ड्रेनेज से रामनगर कॉलोनी व कैलाश नगर में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। पूर्व में बरसात में कई कॉलोनियों के ड्रेनेज का पानी मुहल्लों में घुस जाता था। लोगों के घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता था। वहीं, चास चेकपोस्ट की सौंदर्यीकरण योजना के तहत सभी छोटे नालों को तोड़ नया बड़ा आरसीसी नाला बनाया गया है।

मोहल्लो में भर गया था पानी

बरसात में इस तरह डूब गए थे मोहल्ले।

बाइपास रोड की बड़ी नलियों की होगी सफाई| चास बाइपास रोड की बड़ी नालियों की सफाई कराई जाएगी। इन नालियों की सफाई दस वर्षों से नहीं हुई है। इससे नालियों में कचरा और गाद भर गया है। बरसात में नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। इन नालियों पर स्लैब रखकर ढंके होने के कारण इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी नगर निगम कर रहा है।

योजनाबद्ध तरीके से हो रहा काम

चास के वैसे क्षेत्र जहां जल जमाव की जटिल समस्या थी, उसके निदान का कार्य पूरा किया जा रहा है। सफाई कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि हर छोटी-बड़ी नाली की सफाई करें। मानसून आने के पहले चास में जलजमाव की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा।नालियों का निर्माण किया जा रहा है।’’ जेपी यादव, कार्यपालक पदाधिकारी, चास नगर निगम

राहत के उपाय

नाला का काम लगभग 80 प्रतिशत हो गया है।

खबरें और भी हैं...