बोकारो | बोकारो के सोनाटांड़ स्थित एक लोहा गोदाम पर अपराधियों ने शनिवार की देर रात फायरिंग की। इसको लेकर गोदाम संचालक बीएसएल एलएच निवासी रितेश सिंह ने अज्ञात के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि सोनाटांड़ में उनका लोहा गोदाम है। शनिवार की देर रात वे गोदाम में अपने कर्मचारियों के साथ बैठे थे। रात करीब 12 बजे गोदाम के बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर निकले। तभी बाइक सवार एक युवक भागते हुए दिखा। अपराधियों ने कुल तीन गोलियां चलाईं। दो गोली शटर में अौर एक गोली उनकी स्कार्पियो गाड़ी पर लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की।
लाल घेरे में गोली के िनशान।