पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुपकाडीह से नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा

तुपकाडीह से नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नकली विदेशी व महुआ शराब बरामद की। टीम ने तुपकाडीह की कयारडीह बस्ती में छापामारी कर नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी। उत्पाद अवर निरीक्षक सुप्रभात दत्ता के नेतृत्व में बस्ती में रहनेवाले संजय साव और अजय साव के घर में हुई इस छापेमारी में 20 पेटी शराब, 5 लीटर स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन लेबल बरामद किए। वहीं, तुपकाडीह सिनेमा हॉल के पीछे स्थित सुरेंद्र साव के घर से 5 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त की गई। तीनों आरोपी भागने में सफल रहे।

पेटरवार थाना क्षेत्र के आंगबाली बस्ती स्थित दारू भट्ठी पर छापेमारी कर 129 लीटर महुआ शराब और 160 किलो जावा महुआ जब्त किया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण जब्त किया। भट्ठी संचालक कुबेर साव एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

जांच करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...