बोकारो | चास मंडल कारा में विधिक सेवा प्राधिकार ने जेल अदालत लगाई। इसमें पांच वादों पर सुनवाई हुई। दोष स्वीकार के आधार पर कैदी अर्जुन पासी को बरी किया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के निर्देश पर वादों के निबटारे के लिए बेंच का गठन किया गया। बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी रूचि दयाल और अधिवक्ता रीना कुमारी थीं।