पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरगा नदी तट पर 2.35 करोड़ से बनेगा विद्युत शवदाह गृह

गरगा नदी तट पर 2.35 करोड़ से बनेगा विद्युत शवदाह गृह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास में गरगा श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा। इस पर दो करोड़ 35 लाख रुपए लागत आएगी। इसके लिए नगर निगम ने नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है। विभाग से स्वीकृति मिलते ही शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निगम की इस पहल से गरगा नदी के साथ-साथ चास क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

निगम का चास के विकास के साथ ही इसे प्रदूषण मुक्त और साफ-सुथरा बनाने पर खास फोकस है। कई वरीय अधिकारी गरगा नदी श्मशान घाट का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुके हैं। शवदाह गृह में लंबी चिमनी रहने के कारण प्रदूषण भी कम होगा। इतना ही नहीं शव जलाने के लिए लकड़ी की जरूरत भी नहीं होगी। इसके लिए अलग से विद्युत कनेक्शन लिया जाएगा।

ओएनजीसी ने भी इसके लिए किया था सर्वे

ओएनजीसी चास के गरगा नदी श्मशान घाट पर हरित मोक्षदा शवदाह गृह का निर्माण करवाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए ओएनजीसी की ओर से श्मशान घाट पर जमीन का सर्वे भी किया गया था। उस वक्त चास नगर परिषद (अब नगर निगम) ने जमीन देने की स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद योजना पर काम नहीं हो सका।

विभाग से स्वीकृति मिलते ही शुरू करेंगे काम

चास
नगर निगम क्षेत्र में गरगा पुल के पास बहुत जल्द विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा। विभाग से इसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे चास-बोकारो को प्रदूषण मुक्त रखने में काफी मदद मिलेगी। ‘’ भोलू पासवान, मेयर, नगर निगम, चास

खबरें और भी हैं...