पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदार को पिस्तौल का भय दिखा मांगी रंगदारी

ठेकेदार को पिस्तौल का भय दिखा मांगी रंगदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सेक्टर 9ए में विधायक मद से पीसीसी पथ बनाने वाले ठेकेदार ललन कुमार ने शिवशक्ति काॅलोनी निवासी संतोष कुमार पर 10 हजार रुपए रंगदारी मांगने और हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए हरला थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि वे विधायक मद से शिव शक्ति काॅलोनी में पीसीसी पथ का निर्माण करवा रहे थे। इसी बीच मुहल्ले का ही संतोष कुमार वहां पहुंचा और सड़क बनाने के एवज में 10 हजार रुपए रंगदारी की मांग की। मना करने पर उसने पिस्तौल सटा दी। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...