बोकारो | सेक्टर नौ डी निवासी आशुतोष कुमार ने प्रदीप, अजय, छोटू, चंदन, संजय और श्रवण पर मारपीट कर मोबाइल एवं पैसा छीन लेने का आरोप लगाते हुए हरला थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में उसने कहा कि वह 12 स्ट्रीट मैदान होते हुए अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और मारपीट की। उसका मोबाइल और 2 हजार रुपए भी छीन लिए। जब वह सुबह प्रदीप के घर मोबाइल वापस मांगने गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।